बागेश्वर में पुलिस ने किए बिना कागज के 2 वाहन सीज
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में सड़क दुर्घटनांओ पर रोकथाम के लिये सभी थाना/चौकी प्रभारियों, प्रभारी यातायात को यातायात नियमों का उल्लघंन करने, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।
आज दिनांक 18/03/2024 को प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री मोहन चन्द्र पाण्डे द्वारा मय यातायात टीम के साथ चैकिंग के दौरान बिना लाईसेंस, बिना आर0 सी0, बिना हेल्मेट वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत चालान व मौके पर दस्तावेज न मिलने पर 2 वाहनों को मौके पर सीज किया गया ।
बागेश्वर पुलिस द्वारा लगातार चेंकिग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
