Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

गरुड़ में कोट भ्रामरी मंदिर में लोहनी परिवार ने बांधी चीर


बागेश्वर गरुड़ । तहसील क्षेत्र का सुप्रसिद्ध कोट भ्रामरी मंदिर में भेटा गांव के लोहुमी परिवार के लोगों ने चीर बंधन कर होली गायन किया। इसके साथ ही भजन और कीर्तनों का आयोजन किया गया। लोहुमी परिवार के लोग डांगर नंदाबल्लभ लोहुमी के नेतृत्व में रविवार को कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने चीर बंधन किया। इसके बाद शिव व कृष्ण की होली गई। अबीर-गुलाल उड़ाकर होली का आगाज किया। अब 20 मार्च से अपने गांव में रंग की होली खेलेंगे। चीर बंधन के साथ पूजा-अर्चना की। क्षेत्र की सुख संमृद्धि की कामना की। इस मौके पर वंशीधर लोहुमी, राजंद्र लोहुमी, दिनेश लोहुमी, पवन लोहुमी, हेम लोहुमी आदि मौजूद रहे।

Advertisement