Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 9, 2026

उत्तराखंड में गुलदार की दहशत से कम नहीं हुईं टेंशन, 1 महीने में हमले से 11 घायल


नई टिहरी।  गुलदार ने एक बार फिर दो लोगों पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। एक महीने में गुलदार हमले से 11 लोगों को घायल कर चुका है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते शनिवार को रात के समय श्रीयंत्र टापू के पास ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर दो लोगों पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया।
दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पर गुलदार ने अलग-अलग समय पर हमला किया है। घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात हरेंद्र पुंडीर पुत्र चिरंजी लाल श्रीयंत्र टापू से अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। तभी घात लगाए गुलदार ने हरेंद्र पर हमला कर दिया। जिसमें हरेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में हरेंद्र को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया। जहां हरेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा साढ़े 10 बजे पुलिसकर्मी रोहित नेगी पुत्र पंचम सिंह ड्यूटी पूरी कर अपने घर जा रहा था। तभी उसी स्थान पर रोहित पर भी गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें रोहित लहूलुहान हो गया। रोहित को घायल अवस्था में संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुलदार के हमले के बाद से एक बार फिर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वन क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ललित मोहन सिंह नेगी ने बताया कि श्रीयंत्र टापू के पास पिंजरे लगा दिया गया है। बताया कि रोहित को जहां 2 हजार रुपए दिए गए हैं तो वहीं हरेंद्र को 5 हजार की राहत राशि दी गई है।
एक माह में 11 लोगों को घायल कर चुका है गुलदार
कीर्तिनगर, खिर्सू सहित श्रीनगर में बीते एक महीने में गुलदार 11 लोगों को घायल कर चुका है। जबकि दो बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। तीन फरवरी को ग्वाड़ में 11 वर्षीय अंकित सिंह और श्रीनगर में तीन वर्षीय अयान को अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद कीर्तिनगर में तीन महिलाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर 6 लोगों पर हमला कर दिया था।

You may have missed

Advertisement