Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

अल्मोडा पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिस्ट्रीशीटरों की कराई शिनाख्त परेड


अल्मोड़ा। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अल्मोड़ा कोतवाली में 03 हिस्ट्रीशीटरों की शिनाख्त परेड कराई गई और उन्हें सख्त हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने जिले के सीओ एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत थाना क्षेत्रों में आपराधिक व अराजक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जाए और उनकी संदिग्ध गतिविधियां प्रकाश में आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा ने थाना क्षेत्र के 03 हिस्ट्रीशीटरों को थाने में बुलाकर वर्तमान में उनके कार्यों व गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और उनकी शिनाख्त परेड कराई। साथ ही सख्त हिदायत दी कि अपनी गतिविधियों को सही रखें और गलत गतिविधियों से बचें। यह भी कहा कि यदि वे लोकसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहे, तो उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Advertisement