Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

आचार संहिता उल्लंघन  में भाजपा विधायक समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज


हरिद्वार । लोकसभा चुनाव 2024 के तहत देशभर में आचार संहिता लागू है।  आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखने के साथ ही कार्रवाई भी कर रहा है।  चुनाव आयोग ने हरिद्वार के रानीपुर से भाजपा विधायक समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।  पूरा मामला विधायक का कार्यकर्ताओं के साथ धरने देने से जुड़ा है। दरअसल, मामला 22 मार्च का है।  ज्वालापुर निवासी तनवीर किसी कास से पीठ बाजार गया था।  पीठ बाजार पहुंचने पर तनवीर ने राजेश हलवाई की दुकान के सामने से गुजरते हुए दुकान के बाहर रखे सामान को अंदर रखने की बात कही।  इस बात पर दुकानदार नाराज हो गया और दुकानदार ने अपने कर्मचारियों के साथ तनवीर की पिटाई कर दी।  मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई।  जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच दुकानदार समेत 4 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।  जहां पुलिस ने चारों को शांतिभंग में चालान किया।
इस बात की सूचना जैसे ही रानीपुर विधायक आदेश चौहान को लगी, वे भी समर्थकों के साथ कोतवाली में आ धमके।  विधायक आदेश चौहान चारों को कोतवाली से ही छोड़ने की जिद करने लगे।  जबकि पुलिस का कहना था कि चारों का चालान किया गया है।  न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।  इसके बाद पुलिस चारों लोगों को मेडिकल के साथ अस्पताल ले गई।  जहां विधायक आदेश चौहान भी पहुंच गए और समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।  विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं का नारेबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।
वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने भाजपा विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष समेत 150 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement