Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर सांसद ने निगला जहर, अस्पताल में तोड़ा दम


चेन्नई ।  तमिलनाडु के इरोड लोकसभा क्षेत्र से एमडीएमके सांसद ए. गणेशमूर्ति (76) का गुरुवार सुबह कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से वह परेशान थे। उन्होंने रविवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
शुरू में उन्हें इरोड के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन हालत बिगडऩे पर उन्हें कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उनके रिश्तेदारों के अनुसार, गणेशमूर्ति ने रविवार को कीटनाशक खा लिया था, इसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उनकी मौत हो गई।

Advertisement