Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

महुआ मोइत्रा फेमा केस में ईडी  के सामने नहीं होंगी पेश, बोलीं- मैं चुनाव प्रचार में बिजी हूं


नई दिल्ली ।  महुआ मोइत्रा ने ईडी के समन पर पेश होने से इनकार कर दिया है। ईडी ने मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को समन जारी कर गुरुवार को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। दोनों के खिलाफ एजेंसी ने स्नश्वरू्र यानी विदेशी मुद्रा विनिमय कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इसी मामले में पूछताछ के लिए दोनों को एजेंसी की ओर से समन जारी किया गया था। महुआ मोइत्रा ने तो पेशी से इनकार कर दिया है और उनका कहना है कि वह चुनाव प्रचार में बिजी हैं। इसलिए वक्त की कमी है। वहीं दर्शन हीरानंदानी की प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।
पूरे मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि महुआ मोइत्रा को नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट से लेनदेन हुआ है। इसके अलावा भी विदेश से फंड ट्रांसफर हुआ है और रकम आई है। ऐसे में इस मामले की पूछताछ एजेंसी करना चाहती है। वह महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी से पूछताछ करना चाहती है कि यह रकम कहां से आई और किस मकसद से ट्रांसफऱ की गई थी। महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई भी जांच कर रही है। उनके खिलाफ यह जांच कैश के बदले सवाल के मामले में चल रही है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा ने कैश के बदले सवाल पूछे हैं। इस मामले की जांच करा गई थी, जिसमें आरोप सही पाए जाने के बाद महुआ की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। आरोप है कि महुआ मोइत्रा ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को अपनी संसद की लॉगइन आईडी दी थी और उनसे पैसों के एवज में संसद में गौतम अडानी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सवाल पूछे थे। हालांकि टीएमसी ने एक बार फिर से महुआ मोइत्रा को कैंडिडेट बनाया है। वह फिर से कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

Advertisement