Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

चमोली में रेडियो पॉडकास्ट चैनल शुरू


चमोली । स्वीप चमोली ने जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रेडियो पॉडकास्ट चैनल का संचालन शुरु कर दिया है। पॉडकास्ट चैनल का शुभारंभ रविवार को स्वीप के नोडल अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने किया। चैनल के माध्यम से मतदाता जागरूकता के साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रसारित की जाएंगी।नोडल अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये जनपद के प्रत्येक मतदाता तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है। इस रेडियो चैनल पर 16 अप्रैल तक नौ एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। स्वीप समन्वयक कुलदीप गैरोला ने कहा कि आने वाले एपिसोड में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला आइकॉनस के साथ ही जिले के गणमान्य व्यक्तियों के मतदाता जागरूकता संदेश जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की चुनावी चर्चाओं का प्रसारण भी किया जाएगा

Advertisement