सैन्य विज्ञान हेतू छात्रों ने सौपा ज्ञापन
अल्मोड़ा ( छात्र्रों्ने सैन्य विज्ञान विषय परिसर में ही उपलब्ध कराने सहित दो सूत्रीय मांगों को लेकर परिसर निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। गुरूवार को निदेशक को दिए गए ज्ञापन में छात्रों ने सहासिक खेल व एडवेंचर, सैन्य विज्ञान, बीएफ, एनएफए, जीआईएस में सरकारी शुल्क के आधार पर 20-20 सीटें उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही शीघ्र मांगों पर कार्यवाही न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
परिसर के माध्यम से कुलपति को भेजे गए ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि अल्मोड़ा प्राचीन समय से ही शिक्षा का केंद्र रहा है, यहां हमेशा काफी दूर-दराज से छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के लिए आते हैं। यहां की भौगोलिक परिस्थितियों सुविधाजनक नही होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का समना करना पड़ता है। यहां युवा प्रारंभ से ही परिस्थतियों से समझौता करते हुए आता है और बाल्यकाल से ही साहसिक मेहनत पूर्ण कार्यों को करता है। यहां पहाड़ का अधिकांश युवा वर्ग भारतीय फौज में जाने की महत्वाकांक्षा रखता है, और अपने इस सपने के लिए दिन-रात मेहनत करता है और तब जाकर शुरूआत से इतनी मेहनत करने के बाद वह एक रंगरूट सैनिक बनता है। अगर यही मेहनत इस युवा वर्ग को शिक्षा के रूप में मिले तो यही रंगरूट सैनिक, उच्च पदों पर आसीन हो सकता है और यह कहना विल्कुल दो राय नही होगी कि हमारी भारतीय सेना को अधिकतर युवा हमारे उत्तराखंड राज्य ने दिए है। भारतीय सेना को मजबूत बनाया है। उन्होंने शीघ्र मांग पर कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आशीष जोशी, सूरज वाणी, नीरज बजेठा, शुभम पांडे, सुमित भंडारी, पुष्कर बिष्ट, दिव्यांशु रावत, मनीष धरखाल, राहुल बिष्ट, सूरज अधिकारी, पुनीत प्रभात, भावेश कुमार, मोहम्मद याशर, संजय भट्ट, पंकज सिंह खम्पा आदि शामिल थे।
