Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

बाहर के व्यापारियों का पुलिस ने सत्यापन शुरू किया

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) उत्तरायणी मेले पर आने वाले बाहर के व्यापारियों का पुलिस ने सत्यापन शुरू कर दिया है। पुलिस ने नुमाइशखेत मैदान और सरयू बगड़ का रुख किया। पुलिस ने सभी व्यापारियों को चेताया कि वे सत्यापन जरूर करा लें, वरना दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं अपराधिक घटना आदि करने पर सख्त कार्रवाई को भी अंजाम दिया जाएगा। पुलिस की टीमों ने सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। नुमाइशखेत में झूला, चरखा, मौत का कुंआ और अन्य दुकान लगाने वालों की पहचान कराई गई। इसके अलावा सरयू बगड़ में बाहर से आए दुकानदारों का भी सत्यापन किया गया। पुलिस ने व्यापारियों को चेतावनी भी दी है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या खड़ी नहीं होने दें और पुलिस उन्हें मदद करेगी। अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सकते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि सत्यापन नहीं कराने वाले व्यापारियों से दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
Advertisement