Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

आम जन को मिलेगा कांग्रेस की गारंटी का लाभ: गुनसोला


नई टिहरी ।टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने प्रतापनगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस की गांरटी का लाभ आमजन को दिए जाने का वादा किया। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रतापनगर के रौणिया, पथियाणा, बसेली, ओखला, मोटणा, चौंधार, कोटगा, कांडा, बनाली, पड़िया, भेनगी में जनसंपर्क कर वोट मांगे। गुनसोला ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी में पक्की नौकरी, हर शिक्षित युवा को 1 लाख अप्रेंटिसशिप का अधिकार, 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली पदों को कैलेंडर के अनुसार भरा जाएगा, नारी न्याय के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख, किसान न्याय के तहत एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग बनाया जाएगा, 400 रुपये कम से कम दैनिक मजदूरी, 25 लाख का स्वास्थ्य कवर, संवैधानिक संशोधन द्वारा 50 प्रतिशत सीमा हटाकर एससी-एसटी, ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक दिया जाएगा।

You may have missed

Advertisement