Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

कार से 6 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  रानीखेत पुलिस व स्टैटिक सर्विलांस टीम ने ऑल्टो कार से अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे चालक को गिरफ्तार किया है। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम व एसएसटी टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान कोतवाली रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत घिंघारीखाल में ऑल्टो कार संख्या यूके01-टीए4310 को रोक कर चैक करने पर वाहन चालक मनोज सिंह नेगी (34 वर्ष) पुत्र चन्दन सिंह नेगी निवासी ग्राम जेठा पंतकोटली, रानीखेत के कब्जे से 06 पेटियों में कुल 67 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। बरामद शराब की कीमत 52,260 रुपये बताई गई है। यहाँ पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट, कांस्टेबल विक्रम कुमार, पंकज कुमार प्रभारी एसएसटी टीम, वन दरोगा मनोज उपाध्याय, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह एसएसटी टीम से शामिल रहे।

Advertisement