Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार


अल्मोड़ा । सल्ट पुलिस ने बाईक से गांजा तस्करी कर रहे 02 युवकों को 7 किलो 660 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक तिराहा डोटियाल रोड सल्ट पर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या यूके19बी-1409 को रोककर चैक करने पर मोटरसाइकिल सवार 02 युवकों गौरव सिंह नेगी व सागर सिंह रावत के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में कुल 7 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने पर अभियुक्तगण गौरव सिंह नेगी व सागर सिंह रावत को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को सीज करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों अभियुक्त जोगीपुरा थाना रामनगर जिला नैनीताल के रहने वाले हैं। अभियुक्तों ने बताया कि वह गांजा आस-पास के क्षेत्रों से इकट्ठा कर रामनगर को ले जा रहे थे, उनका इरादा ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना था। बरामद गांजे की कीमत 1,91,500 रुपये बताई जा रही है। यहाँ थाना सल्ट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, कांस्टेबल प्रमोद ध्यानी शामिल रहे।

Advertisement