Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

भाजपा ने युवाओं को ठगने का काम किया: हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री


रुड़की । रुड़की में युवा न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के कई नेताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को ठगने का काम किया है। बेरोजगारी और महंगाई से लोग त्रस्त हैं। इसबार भाजपा जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। शुक्रवार को रुड़की के मालवीय चौक स्थित वेंक्वेट हॉल में कांग्रेस युवा न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल ठगा है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। भर्ती घोटाले ने कई युवाओं के भविष्य को चौपट कर दिया। उन्होंने कहा कि हाकम सिंह जैसे घोटालेबाजों को भाजपा सरकार ने शरण दी। रावत ने तंज कसते हुए कहा कि जब भाजपा का एक प्यादा फेल हो जाता है तो दूसरे प्यादे को आगे ले आती है। चाहे मुख्यमंत्री बदलने का मामला हो या सांसद प्रत्याशी बदलने का। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र रावत क्षेत्र की जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि अब समय है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाया जाए। विधायक ममता राकेश ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। वीरेंद्र रावत ने 72 सूत्रीय एजेंडे को युवाओं के सामने रखते हुए हर वादा निभाने की बात कही।
इस दौरान कलियर विधायक फुरकान अहमद,ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सचिन चौधरी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेद्र चौधरी एडवोकेट, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर , युवा कांग्रेस जिला प्रभारी सीबी चौहान, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, पूर्व मेयर यशपाल राणा, संजय पालीवाल, रुद्र प्रताप, प्रणय प्रताप, ईश्वर लाल शास्त्री, श्रवण गोस्वामी,कलीम खान,हेमेंद्र चौधरी, सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, आदित्य राणा, राव बिलावर, सुभाष चौधरी, रवि तोमर आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement