Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  अल्मोड़ा पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गए हैं। रविवार को अल्मोड़ा पुलिस टीम व एसओजी टीम की संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान करबला के पास जलस धामी उर्फ जलज(25 वर्ष) पुत्र चन्दन सिंह धामी निवासी सरकारी की आली खोल्टा, अल्मोड़ा के कब्जे से 7.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध अल्मोड़ा कोतवाली में पूर्व में एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत है। बरामद स्मैक की कीमत 2.35 लाख रुपये बताई जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार, कांस्टेबल राजेश भट्ट, यामिन शामिल रहे।

Advertisement