March 5, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) ब्लॉक अध्यक्ष नीमा गोस्वामी के नेतृत्व में महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की तरह वर्तमान सरकार भी सेविकाओं के साथ अन्याय कर रही हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की भाँति राज्य सरकार भी कार्यकर्त्रीयो के मानदेय में बढ़ोतरी करें। साथ ही अन्य लम्बित समस्याओ का जल्द निराकरण करें। अन्यथा कर्मचारी संगठन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवती जोशी,पूजा सजवान, किरण मिश्रा,भावना पाँगती, चेतना मिश्रा,गीता आर्या,ममता रावत,मंजू रावत व प्रतिमा मिश्रा आदि मौजूद थे।