Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

उत्तराखंड की अवधारणा को साकार करने के लिए उपपा ही एकमात्र विकल्प: पी सी तिवारी


अल्मोड़ा । उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी किरन आर्या के समर्थन में अल्मोड़ा नगर में व्यापक जन संपर्क किया और कहा कि उत्तराखंड की जनता को उत्तराखंड की ज़मीनों, प्राकृतिक संसाधनों, उत्तराखंडी अस्मिता को बचाने और उत्तराखंड की अवधारणा को साकार करने के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा उपपा के संघर्षों को जनता जानती है अगर जनता सही चुनाव नहीं करेगी तो उत्तराखंड को इसका नुकसान उठाना होगा। जन संपर्क में उपपा के महासचिव एडवोकेट नारायण राम, जगदीश ममगई, चंपा सुयाल, अनीता बजाज, नंदी देवी, भानु तिवारी, हरीश आर्या, हेम पांडे, भावना पांडे, ललित जोशी, दीपांशु पांडे, राकेश बाराकोटी, पंकज कुमार, दीवान सिंह पिलख्वाल, देवेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र, गणेश, हेमा पांडे, कौस्तुभानंद भट्ट, जगदीश राम, हर सिंह बिष्ट, गोविंद राम, मुहम्मद साकिब, गोपाल राम, सक्षम पांडेय, आनंद पांडेय, हिमानी शाह, गोपाल सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।

Advertisement