Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गरुड़ के रोमित भट्ट ने यूपीएससी की परीक्षा में पाई 390 वीं रैंक, जिले का नाम किया रोशन

बागेश्वर गरुड़ । विकासखंड के गढ़सेर गांव निवासी रोमित भट्ट ने यूपीएससी की परीक्षा में 390 वीं रैंक प्राप्त कर गढ़सेर गांव समेत बागेश्वर जनपद का नाम रोशन किया है। रोमित की इस उपलब्धि पर गढ़सेर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर रोमित व उनके माता-पिता को फोन पर बधाई दी।

रोमित स्वतंत्रता सेनानी मोतीराम भट्ट के प्रपौत्र और केवलानंद भट्ट के पौत्र हैं। उनके पिता महेश चंद्र भट्ट उप जिला अस्पताल टनकपुर में वरिष्ठ फार्मासिस्ट हैं, जबकि माता माया भट्ट गृहिणी है। रोमित की इस उपलब्धि से गढ़सेर गांव समेत क्षेत्र में खुशी की लहर है। गांव में खुशी व्यक्त करते हुए रोमित के चाचा राजेंद्र भट्ट, चाची निशा भट्ट, भतीजी वैशाली भट्ट, भतीजा जेई सुनील भट्ट, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गणेश दत्त भट्ट, व्यापार संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन ममगाई, भुवन पाठक, कैलाश भट्ट, भुवन ममगाई, कृष्णा तिवारी, कृष्णा भट्ट, हरीश बिष्ट, ललित ममगाई, सुरेश ममगाई, प्रदीप गुरुरानी आदि ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण किया।

Advertisement