Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

आज मतदान पार्टियां रवाना

बागेश्वर- लोक सभा चुनाव को स्वतंत्र,निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु विधानसभा कपकोट की 189 और बागेश्वर की 192 कुल 381 मतदान पार्टिया गुरुवार को स्ट्रांग रूम वीडी पांडेय डिग्री कालेज से रवानगी का सिलसिला शुरू हो गया है। राजनैतिक दलों की मौजूदगी में एआरओ/एसडीएम कपकोट अनुराग आर्य, एआरओ/एसडीएम बागेश्वर मोनिका द्वारा स्ट्रांग रूम का द्वीताला खोला गया। सबसे पहले सुदूरवर्ती पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मतदान पार्टियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर लोक सभा चुनाव को कुशलतापूर्वक सम्पादन के लिए सभी मतदान पार्टियों के कार्मिकों को शुभकामनाएं दी।

Advertisement