July 27, 2024

पिथौरागढ़ में सात मतदान केंद्रों पर हुआ चुनाव बहिष्कार


पिथौरागढ । जनपद की चार विधानसभा सीटों में सात मतदान केंद्रों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। जनपद के क्वीतड़, जमतड़ी, क्वारबन, में लोगों ने वोट नहीं डाले। क्वारबन में प्रशासन ने बातचीत के बाद लोगों को मतदान के लिए मनाया। इससे 87 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रगोलीहाट विधानसभा में बनकोट में मतदान नहीं हुआ। इसके साथ ही धारचूला विधानसभा के तहत साईपोलू, गर्ब्यांग पर भी वोट नहीं पडें। लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराज थे औ लोगों ने पहले ही मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी थी।