Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

बीजेपी नेता के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  बीजेपी नेता के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। इनकम टैक्स की टीम ने बीजेपी नेता अनिल गोयल के क्वालिटी हार्डवेयर से लेकर उमंग साड़ी तक तमाम प्रतिष्ठानों में छापा मार कार्यवाही की। आज सुबह इनकम टैक्स की टीम देहरादून पहुंची जहां अनिल गोयल के ठिकानों पर छापेमारी की गई। देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार और रुड़की समेत कई दूसरे स्थानों पर भी उनके प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। टीम उनकी आय व्यय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, देहरादून में डिस्पेंसरी रोड स्थित क्वालिटी हार्डवेयर, उमंग साड़ी शॉप, रुड़की के क्वांटम इंस्टीट्यूट में टीम का सर्वे जारी है। अनिल गोयल बीजेपी के टिकट पर दो बार राज्यसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसके साथ ही वो बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस व्यापारी नेता के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की रेड के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
Advertisement