Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, हाथ टूटा


बागेश्वर । विकास खंड बागेश्वर के ग्राम पंचायत खोली में बंदरों के झुंडर महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार खोली निवासी नंदी देवी 39 वर्ष पत्नी किशन राम जो कि अपने घर के पास बैठी थी। इसी बीच अचानक ही बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे नंदी देवी लहूलुहान होकर अपने घर की आंगन में लगी दीवार से नीचे खेतों में गिर गई। घायलावस्था में आसपास के लोग महिला को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया। महिला द्वारा बताया गया कि उसके हाथ में भी दर्द हो रहा है, जिसके बाद डॉक्टरों ने एक्सरे किया तो हाथ की हड्डी टूटी थी। डॉक्टरों ने महिला के हाथ में प्लास्टर किया है। महिला के पति किशन राम ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

Advertisement