Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

दुनिया की इस सिटी में हर 24 में से एक करोड़पति, सबसे अमीर शहरों में भारत का भी नाम


नई दिल्ली ।  क्या आप जानते हैं दुनिया के किस कोने में सबसे ज्यादा करोड़पति रहते हैं? यह नाम न लंदन है और न ही शेखों का शहर दुबई। अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति रहते हैं। हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयार्क सिटी में अमीरों की संख्या किसी भी अन्य शहर की तुलना में काफी ज्यादा है। यहां हर 24 में से एक करोड़पति है। इस लिस्ट में चीन और यूके के अलावा एक भारतीय शहर का भी नाम है।
हेनले एंड पार्टनर्स ने हाल ही में दुनिया के सबसे धनी महानगरों की एक लिस्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क में लगभग 350000 करोड़पति हैं, जो किसी भी शहर की तुलना में सबसे अधिक है। पिछले एक दशक में इस शहर में अमीरों की संख्या 48 फीसदी तक पहुंच गई है। यानी 8.26 मिलियन की आबादी में से प्रत्येक 24 में से एक करोड़पति है। 2013 में यह आंकड़ा 36 में से एक करोड़पति का था। रिपोर्ट में पाया गया है कि शहर में 60 अरबपति हैं और 744 लोग वे हैं, जिनके पास 100 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति है।
अमीर शहरों की लिस्ट में अमेरिका अव्वल
सबसे अधिक करोड़पतियों वाले शहरों में मियामी 33वें स्थान पर है। यहां भी पिछले 10 वर्षों में अमीरों की संख्या में 78% का इजाफा हुआ है। अमीर शहरों की लिस्ट में सैन जोस, सैन फ्रांसिस्को और पालो ऑल्टो भी शामिल हैं। जापान का शहर टोक्यो 298300 करोड़पतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। यहां पिछले दशक में 5% की गिरावट आई है। सिंगापुर का इस लिस्ट में नंबर 4 है।
भारत और चीन
दक्षिण भारतीय शहर बेंगलुरु सबसे ज्यादा करोड़पतियों की सूची शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक दशक में बेंगलुरु शहर में करोड़पतियों की संख्या में दो गुनी वृद्धि हुई है। वहीं, अमीर महानगरों की लिस्ट में लंदन का स्थान काफी पिछड़ा है। पिछले एक दशक में लंदन शहर में 10 फीसदी करोड़पतियों में गिरावट आई है। वहीं, कोरोना महामारी

के बाद चीन में भी धनी लोगों की आय पर काफी बुरा असर पड़ा है। टॉप अमीर महानगरों में चीन का सिर्फ शेनझेन शहर ही शामिल है। यहां पिछले एक दशक में करोड़पतियों की संख्या अप्रत्याशित रूप से 140% तक बढ़ी है।
मध्य पूर्व का सबसे अमीर शहर दुबई इस लिस्ट में 21वें स्थान पर है। वहीं, प्रति व्यक्ति संपत्ति के आधार पर मोनाको दुनिया में नंबर 1 स्थान पर है। यहां दूसरे स्थान पर न्यूयॉर्क शहर आता है।

Advertisement