Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

सोमेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  सोमेश्वर पुलिस ने 144 पव्वे अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सोमेश्वर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कलेत को जाने वाले रास्ते के पास बालम सिंह बजेली निवासी कलेत थाना सोमेश्वर के कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। यहाँ सोमेश्वर पुलिस टीम से एएसआई लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मेहता, मनमोहन सिंह शामिल रहे।

Advertisement