Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर का अस्पताल प्रबंधन अब कहेगा मे आई हेल्प यू


बागेश्वर ।  अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभिभावक। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला अस्पताल में खुला नया जन सहायता केंद्र। मरीजों को अस्पताल से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर मिलेगा। अब रंगीन बॉड पेपर पर प्रमाण पत्र जारी होंगे। आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध होंगे। जिससे मरीज अपना निशुल्क स्वास्थ्य जांच करा सकेंगे। देहरादून से प्रशिक्षण लेकर जन्म-मृत्यु पंजीकरण केंद्र की रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन यहां पहुंच गई हैं। सीएमएस डॉ. बिनोद कुमार ने नई सुविधा का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Advertisement