खबर का असर : दूसरे दिन वही पर लगी मिली चोरी की गई सोलर लाईट
बागेश्वर गरुड़ । विकास खण्ड गरुड़ के रनकुडी ग्रामपंचायत के राजस्व ग्राम रिठाड़ में कल रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा गाँव के मुख्य मार्ग पर अभी हाल ही में लगी सोलर लाइट को पोल सहित कुछ अराजक तत्व उखाड़ कर ले गए थे।
जिसे की आपके लोकप्रिय समाचार चैनल आखरीआंख डिजिटल मीडिया ने बड़ी प्रमुखता से उठाया था।
चैनल पर खबर लगते ही वह बड़ी तेजी से सभी जिले के प्रमुख ग्रुपो में वायरल होने लगी।
जिसकी भनक शायद इन तत्वों तक भी लग गई थी । उसी का परिणाम ये हुआ कि आज जब सुबह लोग उस रास्ते पर जा रहे थे तो उन्हें कल का उखाड़ा सोलर लाइट ठीक उसी स्थान पर नजर आया।
इससे एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता हैं कि आखिर ये कुछ उपद्रवियों द्वारा पंचायत की संम्पत्ति का नुकसान किया जाता रहेगा।
यहाँ यह भी बताते चलें कि इस सोलर लाइट के तार तोड़कर उसे खड़ा किया गया हैं । सवाल बनता हैं कि अब उसकी मरम्मत का पैसा कौन वहन करेगा ।
प्रशासन को ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही करने की आवश्यकता है। व जनता की मांग हैं कि भविष्य में जब भी जहाँ भी ये सोलर लाइट लगे तो पोल पर एक यूनिक नम्बर खुदा होना चाहिए।
यह इसी बात को ध्यान में रखकर मा उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड सरकार को प्रदेश के समस्त गावो में रेगुलर पुलिस का इंतजाम करने के आदेश दिए थे जो कि आजतक राज्य सरकार करने में नाकाम सिद्द हुई हैं।और आये दिन गाँव मे अराजकता बाद रही हैं।
यह सोलर लाईट न केवल रिठाड़ गाँव के दो मुख्य रास्तो को कवर करती थी बल्कि सरोली भतड़िया सहित अन्य गावो के लिए भी रात के समय एक वरदान साबित होती थी। नदी का किनारा होने से यहाँ पर अक्सर बाघ का डर अंधेरा होने पर हमेशा बरकरार रहता है।
साथ ही मांग की हैं कि ये सभी प्रकाश व्यवस्था केवल गाँव के किनारे के मुख्य मार्गो के लिए की जाती हैं। ताकि ग्रामीणों को रात में जंगली जानवरों के भय से मुक्ति मिल सके। लेकिन प्रायः यह देखने मे आ रहा हैं कि इसे सभी लोग अपने आँगन में लगाकर व्यक्तिगत इस्तेमाल कर रहे है।
