Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

रिकॉर्ड हाई पर खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 106 अंक उछला


मुंबई ।  घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का दौर जारी है। बुधवार को मुख्य सूचकांक रिकॉर्ड हाई पर खुले। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 77,581 अंक और 23,630 अंक का नया कीर्तिमान बनाया। सुबह 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 106 अंक या 0.14 प्रतिशत उछलकर 77,448 अंक पर और निफ्टी 26 अंक या 0.11 प्रतिशत बढक़र 23,595 अंक पर था।
बाजार में बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बैंक निफ्टी 343 अंक या 0.68 प्रतिशत बढक़र 50,776 अंक पर था। लार्जकैप और स्मॉलकैप की अपेक्षा मिडकैप शेयरों में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 31 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,458 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 21 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 18,260 अंक पर है।
सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक में सबसे ज्यादा तेजी रही। टाइटन, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और एनटीपीसी में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
चॉइस ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट देवेन मेहता का कहना है कि वैश्विक बाजारों के समर्थन के कारण भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक खुले हैं। निफ्टी में 23,500 अंक और फिर 23,450 अंक तथा 23,400 अंक अहम सपोर्ट लेवल हैं। वहीं, 23,650 एक रुकावट का स्तर है। अगर यह इसे तोड़ता है तो 23,800 अंक तक भी जा सकता है।
बाजार में तेजी की एक वजह घरेलू और विदेशी निवेशकों की लिवाली भी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,569 करोड़ रुपये और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,555 करोड़

रुपये का निवेश किया था।
एशिया के बड़े बाजारों में तेजी है। टोक्यो, हांगकांग, सोल और जकार्ता के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। हालांकि, बैंकॉक और शंघाई के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका के बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 85 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई 80 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Advertisement