Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

फ्लाइंग लेफ्टिनेंट भव्या भट्ट को सम्मानित किया


रुद्रपुर ।  शहर के सिंह कालोनी निवासी वायु सेना कर्मी राधेश्याम भट्ट और प्रतिमा भट्ट की पुत्री भव्या भट्ट ने वायु सेना में अधिकारी पद पर कमीशन लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सभागार में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिक संगठन ने प्रतिमा भट्ट का पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वर्तमान समय में कार्पोरेट कल्चर से हटकर देवभूमि उत्तराखंड की मातृ शक्ति ने भारतीय वायु सेना में राष्ट्र रक्षा की तीसरी पीढ़ी में परम्परा कायम की। भव्या के दादा उत्तराखंड पुलिस और पिता राधेश्याम भट्ट वायुसेना में सेवा दे चूकें है। भव्या  ने बचपन से पिता के अनुशासन और संस्कार से अपना लक्ष्य बना रखा था। इस अवसर पर ईसीएचएस पॉली क्लीनिक के प्रभारी अधिकारी कर्नल पवन रावत, सतीश ध्यानी, सतीश मासीवाल, डॉ़ अनु ग्रोवर, सुनील यादव, उमेश चंदोला, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement