Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

2.18 लाख की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार-


अल्मोड़ा ।  सोमेश्वर पुलिस व एसओजी टीम ने दो लाख से अधिक कीमत की 2.18 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025’ के तहत जनपद पुलिस को नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को थाना सोमेश्वर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान चौकी ताकुला गेट पर आरोपी प्रेम सिंह दानू (41 वर्ष) पुत्र स्व बहादुर सिंह दानू निवासी सौराग कपकोट जिला बागेश्वर के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में 2.180 किलोग्राम चरस बरामद की। चरस बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए, थाना सोमेश्वर में धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। बरामद चरस की कीमत दो लाख अठारह हजार रुपये बताई गई है। यहाँ टीम में एसआई राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल  दीवान बोरा, मौ. यामिन, विरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

Advertisement