Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

जनता दरबार में पहुंची 19 शिकायतें


बागेश्वर । तहसील सभागार में जनता दरबार आयोजित हुआ। जिसमें सड़क, पेयजल, बिजली, राशन कार्ड समेत 19 समस्याएं सुनीं गई। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जनता दरबार में बैणीमधाव वार्ड में पेयजल संकट छाया रहा। मंडलसेरा पीपलचौक के लोगों ने भी पेयजल समस्या रखी। नौगांव के ग्रामीणों ने बताया कि पानी के एक कनेक्शन के दो बिल आ रहे हैं। छुरिया-लीली गांव निवासी हरीश राम ने दिव्यांग बहन का बैंक खाता खोलने की मांग की। लीड बैंक अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आनंद सिंह निवासी सैंज ने तोक हरसौन में सीसी मार्ग व सुरक्षा ग्रिल लगाने की मांग की। पंतक्वैराली के ग्राम प्रधान रमेश पाठक ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या रखी। कहा कि जंगली जानवरों से निजात दिलाएं। ग्रामसभा पौड़ीधार के ग्रामीणों ने ग्रामसभा में किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। माधवी देवी निवासी आवलीगाड ने राशन कार्ड बनाने की मांग की। बिशन सिंह निवासी पुड्कुनी ने कीवी के बागान में हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए चैकडैम, सुरक्षा दीवार, भगवती प्रसाद टम्टा निवासी ग्राम नदीला ने वन पंचायत बजां में अग्नि सुरक्षा से बचाव की मांग रखी। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने ने संबंधित विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उप जिलाधिकारी मोनिका, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सोन, डा. हरीश पोखरिया, ईई सिंचाई केके जोशी, जल निगम वीके रवि, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन आदि रहे।

You may have missed

Advertisement