Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

अल्मोडा में सड़क पर पलटी केमू बस, 7 घायल


अल्मोडा ।  रविवार दोपहर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौंसली के पास केमू की बस असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 05 महिलाएं, एक बालक व परिचालक सहित कुल 07 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 सेवा से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी भेजा गया। बस सड़क पर पूरी तरह तिरछी पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। इस हादसे में बस में सवार 05 लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही केमू की बस संख्या यूके 04 पीए 1011 अल्मोड़ा के निकट चौंसली के पास सड़क पर पलट गई। यह हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। यात्रियों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे। बस से सड़क अवरुद्ध होने से दोनों तरफ वाहन जाम हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में बस का परिचालक, 05 महिलाएं व एक बालक घायल हो गए। जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी भेजा गया। जिनमें से 05 को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। वाहन चालक किशन सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम तुनेड़ा मालता, बागेश्वर चला रहा था। यह बस पलटकर शेर सिंह पुत्र प्रताप सिंह के घर से टकरा गई, जिससे उनका टायलेट व बाथरूम क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में जेसीबी के जरिये बस को किनारे किया गया और सड़क पर यातायात सुचारू किया गया।

You may have missed

Advertisement