Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पहाड़ों में किसानों के लिए कोल्ड स्टोर बनाए सरकार


देहरादून ।  भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) की सभा रविवार को प्रेस क्लब में हुई। यूनियन ने पहाड़ों में किसानों को कोल्ड स्टोर की सुविधा के साथ ही उनके बिजली के बिल माफ करने की मांग की है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि पहाड़ में किसानों को मजबूत करने के लिए सरकार को चाहिए कि उनको सुविधाएं दें। कहा कि पहाड़ में जगह-जगह कोल्ड स्टोर खुलने चाहिए, ताकि किसानों के उत्पाद खराब ना हो। इसके साथ ही यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी किसानों के बिजली के बिल माफ होने चाहिए। इस मौके पर मोहम्मद मुजम्मिल को देहरादून जिलाध्यक्ष, गौरव को प्रदेश संगठन सचिव, असलम को प्रदेश महासचिव, विरेंद्र गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, रंजीत को जिला मीडिया प्रभारी और अजमत अली को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इस मौके पर अजब सिंह, नकली सिंह, अभिषेक कांबोज, मोहित, प्रवीण, अशोक, संदीप चमोली, विशाल, शोकिन, वेदपाल, अमित राठी, मनोज, नवीन कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Advertisement