Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

कारगिल विजय दिवस पर वीरांगनाएं व परिजन सम्मानित


बागेश्वर । कारगिल विजय दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कारगिल में शहीद हुए जवानों के वीरांगनाओं व परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि भारत के सैनिकों की वीरगाथा पूरे विश्व में सबसे ऊपर है। कारगिल में हमारे जवानों ने आदम्य साहस का परिचय देकर दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए थे। उनकी शहादत को कतई नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, इंद्र सिंह फर्स्वाण, डीएम अनुराधा पाल, एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे आदि मौजूद रहे।

Advertisement