Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

किराये के हैलीकॉप्टर पर भजनलाल सरकार खर्च करेगी हर साल 23 करोड़ से अधिक धनराशि


जयपुर । राजस्थान में भले ही किसी भी पार्टी की सरकार रही हो, लेकिन किसी भी सरकार ने हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर खरीदने की जहमत नहीं उठाई, बल्कि हर साल करोड़ों रुपये किराये या लीज के हवाई जहाज और हेलीकॉप्टरों से यात्रा करने पर फूंक दिए गए है । राजस्थान विधानसभा में लगे एक सवाल से यह खुलासा हुआ है । सवाल के जवाब में बताया गया है किराज्य सरकार के पास वर्तमान में कोई हवाई जहाज व हैलीकॉप्टर नहीं है।वहीं भजनलाल सरकार ने 5 जून 2024 को मैसर्स रेडबर्ड एयरवेज प्रा0 लि0, नई दिल्ली से हैलीकाप्टर लीज या किराये पर लेने का अनुबन्ध किया गया है। इस पर प्रतिवर्ष 23.79 करोड़ रुपये की राशि प्रतिवर्ष व्यय होना अनुमानित है।
वहीं पिछले 4 वर्षों के दौरान हैलीकाप्टर व विमान सेवा के लिए किराये के रूप में
वर्ष 2020-21 में 8.03 करोड़ खर्च हुए, जबकि
2021-22 में 7.19 करोड़,
2022-23 में 31.30 करोड़ और चुनावी वर्ष में
2023-24 में 29.94 खर्च हुए है ।

Advertisement