Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

हाल ऐ सड़क उत्तराखंड :कांग्रेसियों ने किया  बदहाल गैरसैंण- नैनीताल एनएच पर सांकेतिक पौधरोपण


चमोली । गैरसैंण से मेहलचौंरी के बीच बदहाल गैरसैंण- नैनीताल एनएच पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कई स्थानों पर सड़क में पड़े गड्ढों में सांकेतिक पौधरोपण कर अपना आक्रोश जताया। साथ ही शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मार्ग शीघ्र ठीक न किया गया तो अगले माह बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बतादें कि मेहलचौंरी- गैरसैंण के बीच यह हाईवे कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। वर्ष 1963 में मेहलचौंरी नामक स्थान पर रामगंगा नदी के ऊपर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुका है।
ब्लॉक कांग्रेस गैरसैंण के कार्यकर्ता मेहलचौंरी में एकत्रित हुए तथा मेहलचौंरी, फरसों, आगरचट्टी, सैंजी, दाड़मडाली गैरसैंण आदि स्थानों पर हाईवे पर पड़े गड्ढा में सांकेतिक पौधरोपण किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र कंडारी ने कहा कि सड़क पर पड़े गड्ढों में कई बार दोपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो चुके है लेकिन एनएच प्राधिकरण सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है साथ ही इससे आम सवारियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement