Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया गबन करने वाला पोस्टमैन गिरफ्तार

बागेश्वर । कपकोट में शाखा डाकघर काफली रीमा में शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत आदित्य सिन्हा के खिलाफ सरकारी धन/ खाताधारको के सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित धनराशि 71,723 रुपयों के गबन के संबंध में चौकी रीमा, थाना कपकोट को एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिस आधार पर दिनांकः 01-06-2024 को चौकी रीमा में उपरोक्त के विरुद्व FIR. NO. 18/2024 U/S 409 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पंजीकृत अभियोग के तहत मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.7.2024 को उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त आदित्य सिन्हा पुत्र श्याम कुमार स्थाई निवासी ग्राम पोस्ट नानंद थाना सिलाव जिला नालंदा बिहार , हाल निवासी ग्राम पोस्ट काफली रीमा थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 25 वर्ष को धारा – 409 IPC के तहत चौकी रीमा पुलिस द्वारा काफली से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस कार्यालय बागेश्वर

Advertisement