Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

आपदा पर डीएम की नजर

 बागेश्वर । जिले में बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण भूस्खलन से सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए है। जिसे सुचारू करने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल स्वंय लगातार निरीक्षण कर नजर बनाएं हुए है। शनिवार को डीएम ने बागेश्वर- पिंडारी मोटर मार्ग में इंडोर स्टेडियम के पास सड़क की सुरक्षा दीवार गिरने के कारण हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।  

डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क मार्ग का बारिश से और कटाव न हो इसके लिए तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि सुरक्षा दीवार सहित जरूरी निर्माण कार्य यथा समय किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन कई वाहनों का आवागमन रहता है तथा यह कपकोट तहसील समेत अन्य स्थानों का संपर्क बनाए रखता है इसलिए इस पर तुरंत कार्य करना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने दीवार के गिरने से इंडोर स्टेडियम के पास जमा मलबे को हटाने व पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज प्लान के लिए आंगणन बनाकर प्रस्तुत करने के निदेश लोनिवि के अधिकारियों को दिए।

   निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकरी मोनिका, सहायक अभियंता लोनिवि विजेंद्र मेहरा व आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल मौजूद रही। 


Advertisement