Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

तहसीलदार के फर्जी चेक जारी कर नायब ने निकाले लाखों


हरिद्वार । तहसीलदार के जाली हस्ताक्षर कर 28 चेक जारी कर दिए गए। मामला सामने आने पर आरोपी नायब नाजिर ने जांच कमेटी के समक्ष गलती कबूलकर 6.35 लाख की रकम उपलब्ध करा दी। मौजूदा नायब नाजिर की शिकायत पर पूर्व नायब नाजिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरिद्वार तहसील में तैनात नायब नाजिर रविंद्र सरन सक्सेना ने ज्वालापुर कोतवाली पुलस को तहरीर देकर बताया कि कि एसबीआई क्लीयरिंग हाउस के कॉल सेंटर से एक जुलाई को 35 हजार का चेक नगला खुर्द निवासी एक महिला और 11 जुलाई को 40 हजार का चेक संघीपुर निवासी महिला को जारी करने के संबंध में जानकारी मांगी गई। अभिलेखों की पड़ताल करने पर पता चला कि चेक तहसील कार्यालय से जारी ही नहीं किए गए थे। दोनों चेकों की छायाप्रत्ति मिलाने पर तहसीलदार हरिद्वार के हस्ताक्षर से चेक जारी होने की बात सामने आई। फिर सामने आया कि यह चेकबुक नाजरात कक्ष में नहीं है।

Advertisement