July 10, 2026

बागेश्वर में बारिश से 13 सड़कों पर यातायात प्रभावित


बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर जारी है। जिले की 13 सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया है। लोग मीलों पैदल चलकर तहसील तथा जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सिमगड़ी, बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, कपकोट-कर्मी, तोली, बघर, सीरी, नामतीचेटाबगड़, भयूं गुलालेर, बागेश्वर-दफौट, चनौली-जैनकरास, गरुड़-फल्यांटी, जिंतोली-सिलखन्यारी मार्ग मलबा आने से बंद हैं।