Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

कांग्रेस जिला महामंत्री कवि जोशी ने एक घंटे रखा मौन उपवास


बागेश्वर ।  कांग्रेस के जिला महामंत्री संगठन कवि जोशी ने एक घंटे का मौन उपवास रखा। कहा कि पूरे देश में मातृशक्ति तथा बहनों के साथ हो रहे मारपीट, दुराचार, हत्या, जघन्य अपराधों, बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में यह उपवास था। उन्होंने कहा कि आज भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार है । लेकिन आज भी देश की माताएं और बहनें सुरक्षित नही हैं। गांधी पार्क पर उपवास के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद भी अगर सरकार जाग गई होती, तो पुनः राज्य की बेटी नर्स और देहरादून बस डिपो में 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप जैसा जघन्य अपराध नहीं होता। जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने पूरे देश में सबसे पहले सिविल कोड लागू कर मिसाल पेश की, उसी प्रकार राज्य में सबसे पहले महिला सशक्तिकरण बिल लागू करें। मातृशक्ति को सुरक्षित करने की मिसाल पूरे देश को दें। ऐसे अपराधियों को दंड देने के लिए अलग से फॉस्ट-ट्रेक कोट बनाएं। देश की सम्पूर्ण मातृशक्ति से निवेदन है कि रक्षाबंधन के शुभ दिन सभी अपने-अपने भाइयों से देश की सभी बहनों की रक्षा का वचन उपहार के रूप में लें। तभी देश में हमारी माताएं और बहनें सुरक्षित रह सकतीं हैं। यहां सुनील पांडेय नगर अध्यक्ष, ईश्वर पांडेय प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, भीम कुमार प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस, कुन्दन गोस्वामी ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव, प्रकाश वाचमी प्रदेश सचिव एनएसयूआइ, राहुल कुमार अध्यक्ष छात्र संघ, पंकु कुमार पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, दिव्यांशु पिंडारी, देवेंद्र बघरी आदि रहे।

You may have missed

Advertisement