Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

बागेश्वर में चरवाहा तीन दिन से लापता


बागेश्वर । तहसील के तोली निवासी एक चरवाहा (अनवाल) पिंडारी क्षेत्र से लापता हो गया है। उसका तीन से कोई पता चल पा रहा है। सूचना के बाद पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तोली निवासी बालक सिंह पुत्र मंगल सिंह 16 अगस्त से लापता हो गया है। वह पिंडारी क्षेत्र में बकरी चराने के लिए गया था। किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। परिजनों ने पुलिस से सहयोग की अपील की है। सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ तथा आपदा राहत टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि टीम सरकारी वाहन, आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सेटेलाईट फोन के साथ गई है।

Advertisement