Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया भावपूर्वक याद


बागेश्वर । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 80वीं जयंती पर भावपूर्वक याद किया। उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में सूचना क्रांति लाने का काम किया। इसके अलावा गरीबी उन्मूलन, विज्ञान व प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति लाने का काम किया। इनता ही नहीं पंचायती राज संस्थाओं को बढ़ावा देकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कवि जोशी, नवीन साह, गोपा धपोला, गीता रावल, राजेंद्र परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गोकुल परिहार, नवीन टम्टा, कुंदन गिरी आदि मोजूद रहे।

Advertisement