Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गरुड में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, राजस्व पुलिस में केस दर्ज

बागेश्वर गरुड । जिले की एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गरुड़ तहसील क्षेत्र का है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। राजस्व पुलिस क्षेत्र की किशोरी के साथ आरोपी ने गांव के समीप के जंगल में दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद राजस्व पुलिस ने केस दर्ज किया। राजस्व उप निरीक्षक कुंदन सिंह मेहता ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement