Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सड़क की मांग को जोगत कोट गांव में ग्रामीणों की भूख हड़ताल तीसरे दिन जारी


उत्तरकाशी ।चिन्यालीसौड़ के जोगत कोट गांव में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता कुलबीर कंडियाल ने बताया कि बीते बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे शूरवीर सिंह की तबीयत शुगर लेवल डाउन होने से बिगड़ गई थी। फिर भी उनकी भूख हड़ताल जारी है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी अपना समर्थन देने पहुंचे थे। बिजल्वाण ने कहा कि संबंधित विभाग द्वारा सड़क निर्माण की डीपीआर शासन में पहुंचाई गई है, अब शासन से ही स्वीकृति मिलनी है। भूख हड़ताल पर महावीर सिंह कैन्तुरा, जबर सिंह कैन्तुरा, भगवान सिंह कैन्तुरा, कोमल सिंह रावत, शूरवीर सिंह रावत आदि बैठे हैं। जबकि समर्थन में कुलबीर कंडियाल, कृपाल कडियाल, खेम सिंह नेगी, सूरत सिंह नेगी, सुमित चौहान, विजयपाल चौहान आदि कई ग्रामीण धरना स्थल पर बैठे।

Advertisement