Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर में डामकरीकरण के लिए जनता का प्रदर्शन


बागेश्वर ।  मेहनरबूंगा बाईपास मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल चल रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी विभाग उनकी मांगों की सुध नहीं ले रहा है। अब डामरीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र के लोग अर्जुन देव के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय पहुंची। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मेहनरबूंगा बाईपास मोटर मार्ग बने दस साल हो गए हैं, लेकिन आज तक डामकरीकरण नहीं हो पाया है। इसके लिए क्षेत्र के लोग कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग के कानों जूं तक नहीं रेंग रही है। मार्ग पर गड्ढे होने के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनकी मांगों की अनसुनी की जा रही है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर दिनेश कुमार, सुरेश चंद्र, लक्ष्मण कुमार, भरत कुमार आदि मौजूद रहे। सभा के बाद एक ज्ञापन ईई लोनिवि को सौंपा।

Advertisement