Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में सचिव आपदा ने आपदाग्रस्त इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण

बागेश्वर । जनपद दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को आपदा से हुए नुकसान की पड़ताल की औऱ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। सचिव आपदा ने बागेश्वर में आपदाग्रस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले।
सचिव आपदा ने मंडलसेरा में कुंती गदेरे का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सचिव ने मंडलसेरा सड़क मार्ग से विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज तक जल भराव की समस्या से राहत के लिए पानी की निकासी को मजबूत प्लान बनाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग को दिए। सचिव आपदा ने लोगों की तात्कालिक सुरक्षा को देखते हुए आरे के पास पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन और बोल्डर की निगरानी के लिए उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। तथा पहाड़ी की मॉनिटरिंग करते रहने के निर्देश दिए। मौके पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने आरे के पास पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन,बोल्डर गिरने व पहाड़ी पर दरार पड़ने के संबंध में विशेषज्ञों कराये गए सर्वेक्षण की जानकारी सचिव को दी। इसके उपरांत सचिव ने झूला पुल का भी निरीक्षण किया। तथा झूला पुल की तकनीकी पहलुओं की जानकारी लोनिवि के अधिकारियों से ली। सचिव ने पालड़ीछिना निवासी आनंद सिंह के नए कीवी बागवान को भी देखा।

   निरीक्षण के  मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, तहसीलदार दलीप सिंह, उद्यान अधिकारी आरके सिंह, ईई सिचाई केके जोशी, एई विजेंद्र मेहरा, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

Advertisement