Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

जूते-चप्पल की माला पहनकर दंपति पहुंचा कलेक्ट्रेट


रुद्रपुर ।  मंगलवार को कर्मयोग और सहयोग साधना समिति बाजपुर के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने जूते-चप्पल की माला पहनकर अपनी पत्नी मीरा वर्मा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी उदय राज सिंह को हाल ही में हुए नर्स हत्याकांड के मामले को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन में ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि नर्स हत्याकांड में पीड़ित के परिवार को निर्भया फंड से एक करोड़ रुपये की सहायता के रूप में मुआवजा दिया जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए, जिससे पीड़िता को न्याय और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने बताया कि देश में बार-बार महिलाओं और बेटियों के शोषण और लचर कानून की व्यवस्था से शर्मिन्दा होकर विरोध स्वरूप उन्होंने जूते-चप्पल की माला पहनी है।

Advertisement