Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

यूनिफाइन पेंशन के विरोध में पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा


बागेश्वर । यूनिफाइड पेंशन योजना का पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने कड़ा विरोध किया है। नाराज कर्मचारियों ने इसके विरोध में हाथ में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनकी एक ही मांग है पुरानी पेंशन बहाली करो। इसे बहाल करके ही दम लेने का संकल्प लिया। मंच के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को भ्रम में डालने के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम की बात कर रही है। इसमें किसी भी कर्मचारी का हित सुरक्षित नहीं है। वह पिछले साल से अधिक समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रही है। इसके लिए पूरा देश मन बना चुका है। उन्होंने पुरानी पेंशन के लिए दिन-रात संघर्ष किया है। उन्होंने 30 अगस्त तक विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस मौके पर जय दत्त पांडे, राजेंद्र सिंह देवली, ममता बिष्ट, दयानंद सिंह, गोकुल कुमार, भरत सिंह रावत ,कमला रावत, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement