Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

18 सालसे बंद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग मुखर


बागेश्वर ।  व्यायाम शिक्षकों की सभी विद्यालयों में तैनाती की मांग को लेकर बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर मुखर हो गया है। उन्होंने प्रदेश में 18 साल से बंद पड़ी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। खेल दिवस पर शिक्षा मंत्री आवास पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। संगठन से जुड़े लोग मंगलवार को एसडीएम अनुराग आर्य से मिले। उन्हें शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि 2006 से व्यायाम शिक्षकों की तैनाती पर ब्रेक लगा है। इस पीड़ा को लेकर वह लंबे समय से आंदोलित हैं। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी, लेकिन अभी तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। उन्होंने जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर 29 अगस्त से उनके आवास पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने जल्द मामले का संज्ञान लेकर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की है। मांग करने वालों में संजय कोरंगा, गिरीश मिश्रा, सतीश जोशी आदि शामिल हैं।

Advertisement