March 15, 2026

बागेश्वर में स्कुटी सवार की कीचड़ में फंसने से मौत


बागेश्वर । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि 12 बागेश्वर पर प्राप्त सूचना के अनुसार कपकोट रैथल में घटित घटना पर HP2 के जाने पर HP2 द्वारा बताया गया की एक व्यक्ति देर रात स्कूटी से जा रहा था।

संभवतः स्कूटी स्लिप होने से उसकी कीचड़ में गिरकर मृत्यु हो गई है मृत व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर 108 की गाड़ी भी उपस्थित है।
थाना कपकोट से प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त मृत व्यक्ति का नाम विनोद सिंह S/O रतन सिंह R/O गोलना कपकोट उम्र लगभग 35 से 38 वर्ष है।

विस्तृत सूचना की अभी प्रतीक्षा हैं।